वर्ल्ड कप के बीच ओलंपिक में क्रिकेट की एंट्री
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने क्रिकेट को ओलंपिक्स में शामिल करने का किया फैसला
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने क्रिकेट को ओलंपिक्स में शामिल करने का अहम फैसला लिया है।क्रिकेट को 128 साल बाद ओलंपिक में शामिल किए जाने के फैसले पर मुहर लग चुकी है। 2028 के लॉस एंजिलस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जाएगा।
IOC के 141वें सत्र की बैठक में इस फैसले का ऐलान किया गया। इसके बाद अब साल 2028 में लॉस एंजेलिस में आयोजित होने वाले ओलंपिक में टी20 के फॉर्मेट में क्रिकेट मैच खेले जाएंगे ।
























