
लोकसभा-राज्यसभा के बजट सत्र का दूसरे चरण की शुरूआत मे ही जोरदार हंगामा होने के बाद दोनो सदनो की कार्यवाही स्थगित
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्व वार्ता) लोकसभा-राज्यसभा के बजट सत्र का दूसरे चरण की शुरूआत मे ही जोरदार हंगामा होने के बाद दोनो सदनो की कार्यवाही स्थगित कर दी है। इससे पहले आज सुबह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में भाजपा के नेता पीयूष गोयल ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सदन के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने विदेश की धरती से भारत का अपमान किया है। उन्हें संसद में आकर माफी मांगनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।























