
चंडीगढ, 25 फरवरी (विश्ववार्तालोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी औऱ कांग्रेस के बीच बात फाइनल हो गई है. इंडिया गठबंधन में एक साथ चुनाव लड़ने के लिए आप और कांग्रेस ने सीट बंटवारे का एलान कर दिया है.।प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इस बात का एलान कर दिया गया है. कांग्रेस ने हरियाणा में आप को एक सीट देने पर सहमति जताई है। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस आप को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट दे सकती है। बाकी अन्य 9 सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारेगी।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों का एलान किया है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस की तरफ से हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया, कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक और अरविन्दर सिंह लवली शामिल हुए तो वहीं AAP की तरफ से इस बैठक में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक शामिल हुए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बताया कि हरियाणा की 10 सीटों में से 9 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. वहीं कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा. आपको बता दें कि 2019 के चुनाव में बीजेपी ने लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 सीटों पर कब्जा किया था. कुरूक्षेत्र से अभी मौजूदा सांसद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी है. 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के निर्मल सिंह को हराकर जीत दर्ज की थी.























