
दिल्ली, 27 अप्रैल (विश्ववार्ता):थाइलैंड मे हजारों हाथी मरने की कगार पर है दरअसल लॉकडाउन की वजह से थाइलैंड में सरकार ने बीते महीने आपातकाल की घोषणा कर दी थी जिसके बाद वहां के पर्यटन स्थल वीरान हो गए. इसका सबसे ज्यादा असर वहां के हाथियों पर पड़ा. थाइलैंड में करीब 4000 हाथी ऐसे हैं जिनका इस्तेमाल ज्यादातर पर्यटकों के लिए सफारी जानवरों के रूप में किया जाता है.
लॉकडाउन की वजह से वहां पर्यटकों के आने पर पाबंदी है. ऐसे में इन जानवरों को पालने वाले लोगों के लिए इनके खाने की व्यवस्था करना भी अब मुश्किल हो रहा है. इन हाथियों के लिए हर दिन 200-300 किलोग्राम भोजन की आवश्यकता होती है जिसमें काफी पैसा लगता है.चूंकि सभी हाथियों को जरूरत के हिसाब से खाना नहीं मिल रहा है इसलिए अब वो कमजोर होते जा रहे हैं और कुछ हाथियों के मरने की भी आशंका है. सेव द एलिफेंट फाउंडेशन के संस्थापक, लेक चैलर्ट ने इस मामले को लेकर कहा, “अगर उन्हें सुरक्षित रखने के लिए कोई सहायता नहीं मिलती है तो ये हाथी – भूख की वजह से मौत के शिकार हो जाएंगे.





















