लुधियाना में खतरनाक स्थिति पर पहुंचा कोरोना- 943 नए पॉजीटिव,9 मौतें

लुधियाना,17 अप्रैल (राजकुमार शर्मा):- लुधियाना में भी कोरोना अन्य शहरों की तरह खतरनाक स्थिति पर पहुंचता दिखाई देने लगा है । आज लुधियाना में 943 पॉजिटिव मामले सामने आए है। जिसमें केवल लुधियाना के 835 केस शामिल हैं। बड़ी बात है कि लुधियाना में आज कोरोना मरीजों के आंकड़े में एकदम से 200 से अधिक का उछाल सामने आया है। वहीं आज विभिन्न हॉस्पिटलों से 9 कोरोना मरीजों की मौत रिपोर्ट की गई है, जिनमें 6 मरीज लुधियाना जिले से संबंधित है । लुधियाना के मरीजों में मामले पॉजिटिव केस के संपर्क में आने से 66 , 155 ओपीडी, 396 फ्लू कॉर्नर, 3 हेल्थ वर्कर शामिल है। मरने वाले मरीज लुधियाना के गांव धांधरा, गांव रतन, हैबोवाल कलां, मॉडल टाउन, रामनगर, अर्बन एस्टेट से संबंधित है






















