
लुधियाना में इंसानियत शर्मसार
10 साल के मासूम बच्चे का अपहरण के बाद हत्या
इलाके मे मचा हडकंप, आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले के ढंडारी इलाके के 10 साल के मासूम की उसके पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने अपहरण के बाद हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। जानकारी अनुसार आरोपित ने बच्ची को अगवा करने के लिए बच्चे के माता-पिता से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। जिसके बाद बच्चे के पिता ने पुलिस को सूचना दी और जब वह फिरौती लेने आया तो बच्चे के पिता ने रंगे हाथों अपहृत आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.
पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपी के साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि दुर्भाग्य से हम बच्चे को नहीं बचा सके। इस मामले में पुलिस बच्चे के शव की तलाश कर रही है। उसकी मां की हालत गंभीर है। पुलिस आयुक्त कौस्तुभ शर्मा के मुताबिक, बच्चे का शव जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा.























