अकाली दल के वरिष्ष्ठ नेता व लुधियाना के जिला प्रधान का निधन
सुखबीर सिंह बादल ने जताया दुख
चंडीगढ़, 7 मई (विश्ववार्ता) शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष, अकाली जत्था लुधियाना शहर के पूर्व अध्यक्ष व नगर निगम में विपक्ष के पूर्व नेता और 6 बार पार्षद रह चुके जत्थेदार हरभजन सिंह डंग का आज सुबह निधन हो गया। पार्टी के वरिष्ठ अकाली नेता हरभजन सिंह डंग लुधियाना नगर निगम के चंद पार्षदों में से एक हैं, जिन्होंने पिछले 30 साल सदन में पार्षद से लेकर नेता प्रतिपक्ष की भूमिका अदा की।
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अपने फेसबुक अकाउंट में लिखा, ‘यह जानकर बहुत दुख हुआ कि हमारे आदरणीय जत्थेदार हरभजन सिंह डंग (अध्यक्ष जिला अकाली जत्था लुधियाना शहरी) का इस नश्वर संसार से निधन हो गया है। गुरु साहिब दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार