दिल्ली में एमसीडी मेयर का चुनाव हंगामे की भेंट चढ़ा
लगातार तीसरी बार टला दिल्ली का मेयर चुनाव
चंडीगढ, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली नगर निगम मेयर पद का चुनाव आज तीसरी बार भी हंगामे की भेंट चढ़ गया. चुनाव के तौर तरीकों को लेकर सदन की बैठक आज शुरू होते ही बीजेपी और आप पार्षदों के बीच तकरार शुरू हो गया. तकरार उस समय चरम हंगामे और नोंकझोक में तब्दील हो गई जब पीठासीन अधिकारी ने इस बात की सूचना दी कि एल्डरमैन काउंसलर भी चुनाव में वोट कर सकते हैं।
पीठासीन अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों को वोट नहीं करना है वह सदन से बाहर जाएं, इसके बाद से हंगामा तेज हो गया है। आप पार्षद लगातार वापस जाओ, वापस जाओ के नारे लगा रहे हैं। बढ़ते हंगामे के चलते पीठासीन अधिकारी ने सदन को अगली तिथि के लिए स्थगित कर दिया और इस तरह आज भी मेयर का चुनाव नहीं हो पाया।