
लखनऊ की शानदार जीत और मुंबई को मिली 8वीं हार
केएल राहुल ने जड़ा IPL का चौथा शतक
मुंबई: लखनऊ के खिलाफ आईपीएल के 37 वें मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. इस सीजन में लगातार 8वीं हार के साथ मुंबई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया.. लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन्स को 36 रन से रौंदा. जीत के लिए 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी.
कप्तान केएल राहुल (103 नाबाद) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत यहां वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 37वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 169 रनों का लक्ष्य दिया.





















