लंबित मांगों को लेकर आज हिंदूराव अस्पताल में डॉक्टर करेगे हडताल
चंडीगढ, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली मे लंबित मांगों को लेकर आज हिंदूराव अस्पताल में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान ओपीडी सेवाएं प्रभावित होंगी। अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि वे अपनी मांगें पूरी होने तक ओपीडी में काम बंद कर हड़ताल करेंगे। इस दौरान वार्ड और इमरजेंसी में तो मरीज देखेंगे, लेकिन ओपीडी का बहिष्कार करेंगे।
रेजिडेंट डॉक्टरों ने इससे पहले पत्र में लिखा था कि उन्हें अकादमिक सत्र 2023-2024 के लिए डीएनबी पाठ्यक्रम की सवा लाख रुपये की फीस जमा करनी है। डॉक्टरों का कहना है कि यह फीस देने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं हैं। समय पर वेतन न मिलने से परेशानी हो रही है।