
रेल किराए में बुजुर्गों को छूट के लिए सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्व वार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीनियर सिटीजन को रेलवे यात्रा में दी जाने वाली रियायत को बहाल करने की मांग की है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश के बुजुर्ग नागरिकों को पिछले कई सालों से रेल यात्रा में 50 फीसदी की छूट मिल रही थी। इसका लाभ देश के करोड़ों बुजुर्गों को मिल रहा था। आपकी सरकार ने इस छूट को समाप्त कर दिया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
रेलवे किराए में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट को खत्म किए काफी समय हो चुका है, ऐसे में फिर से वरिष्ठ नागरिकों को छूट देने की मांग जोर पकड़ रही है। अब खुद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले को लेकर पीएम को पत्र लिखा है। दिल्ली सीएम अपने पत्र में पीएम से अपील है कि इसे फिर से बहाल करें। हम फ्री में बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराते हैं।























