रेप और मर्डर के संगीन मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की चालीस दिन की पैरोल आज खत्म, पहुंचे रोहतक की सुनारिया जेल
चंडीगढ़ 3 मार्च (विश्व वार्ता) रेप और मर्डर के संगीन मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की चालीस दिन की पैरोल आज खत्म होने के बाद आज रोहतक की सुनारिया जेल मे पहुंच गये। जा रही है और अब वे वापस जेल जाएंगे रोहतक की सुनरिया जेल से गुरमीत राम रहीम 21 जनवरी को तीसरी बार 40 दिन की पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम पहुंचा था। इस दौरान उसने यहां पर अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार संग पैरोल अवधि का समय बिताया। उसके पैरोल की समय अवधि गुरुवार को पूरी हो गई।