रूस और यूक्रेन के बीच जंग ए ऐलान से शेयर बाजार मे भूचाल
चंडीगढ़, 24 फरवरी (विश्व वार्ता) रूस और यूक्रेन के बीच जंग ए ऐलान से भारतीय शेयर बाजार में दिन भर गिरावट का दौर जारी रहा। आज सेंसेक्स इस साल की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट के साथ 2702 अंक टूटकर 54,530 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक्स एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक का भी पूरे दिन बुरा हाल रहा। निफ्टी 815 अंक की जोरदार गिरावट के साथ 16,227 के स्तर पर बंद हुआ।