राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज से हिमाचल के चार दिवसीय दौरे पर
सुरक्षा के कडे इंतजाम
चंडीगढ़ 18 अप्रैल (विश्व वार्ता)राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मंगलवार से हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर आएंगी। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे शिमला के कल्याणी हेलिपैड पर राष्ट्रपति का हेलिकाप्टर उतरेगा। इस दौरान शिमला में कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं और साथ ही 1500 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। देर शाम को शिमला के एसपी संजीव गांधी ने पुलिस बल के साथ संजौली सहित आसपास के इलाकों में पैदल मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
19 अप्रैल को राष्ट्रपति नेशनल एकेडमी ऑफ ऑडिट एंड अकाउंट्स, शिमला में भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा के अधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत करेंगी. साथ ही बुधवार को वह शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी औऱ मेधावियों को मेडल से सम्मानित करेंगी. 20 अप्रैल, 2023 को राष्ट्रपति भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान (एडवांस स्टडी) का दौरा करेंगी।