राष्ट्रपति मुर्मू आज अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का करेंगी उद्घाटन
चंडीगढ़ 3 मार्च (विश्व वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मध्यप्रदेश के भोपाल में सातवें अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सांची यूनिवर्सिटी ऑफ़ बुद्धिस्ट-इंडिक स्टडीज के सहयोग से इंडिया फाउंडेशन ‘नए युग के लिए पूर्वी मानवतावाद’ विषय पर तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य धर्म-धम्म परंपराओं से धार्मिक, राजनीतिक और विचारशील नेताओं को एक साथ लाना है।