राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय असम के दौरे पर
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्व वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय यात्रा पर असम जा रही हैं। राष्ट्रपति कल दोपहर को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जाएंगी, जहां वे जीप सफारी करेंगी और भारत में हाथियों के संरक्षण विषय पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। दूसरे दिन काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव 2023 का उद्घाटन करेंगी। गज परियोजना के तीस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
असम के मुख्यमंत्री हेमन्त बिस्वा सरमा और केन्द्रीय पर्यावरण तथा वन मंत्री भूपेन्द्र यादव भी इस अवसर पर उपस्थिति रहेंगे। उसी दिन राष्ट्रपति मुर्मू गुवाहाटी उच्च न्यायालय की प्लेटिनम जयंती समारोह में शामिल होंगी और कंचनजुंगा पर्वत अभियान दल को झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।