
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संदेश
कहा कि हम सब एक ही हैं, और हम सभी भारतीय
पढिये और क्या कहा
चंडीगढ, 25 जनवरी (विश्ववार्ता)राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा- 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, देश और विदेश में रहने वाले आप सभी भारत के लोगों को, मैं हार्दिक बधाई देती हूं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हम सब एक ही हैं, और हम सभी भारतीय हैं। इतने सारे पंथों और इतनी सारी भाषाओं ने हमें विभाजित नहीं किया है बल्कि हमें जोड़ा है। इसलिए हम एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सफल हुए हैं। यही भारत का सार-तत्व है।























