
रात को टवीटर ने बदला अपना लोगो नीली चिडिय़ा की जगह दिखने लगा यह लोगो
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्व वार्ता) ट्विटर का मालिकाना हक एलन मस्क को मिलने के बाद से ही ट्वीटर में नए-नए तरीके के बदलाव होते रहते है, हाल ही में ऐसी खबर आ रही है कि ट्विटर ने अपना लोगो बदल दिया है
अब तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर की बात करें तो इसका लोगो ब्लू बर्ड चिड़िया होती थी लेकिन कुछ देर पहले ही कंपनी ने लोगों में बदलाव किया है, लोगो में बदलाव करने के बाद से ही डॉग कॉइन 20 परसेंट तक बढ़ गए हैं.
बता दें कि कुछ दिन पहले ही एलन मस्क ने एक पोस्ट किया था, इस पोस्ट मैं अपने पेट डॉग को सीईओ की कुर्सी पर बैठा रखा था. तब से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि ट्विटर में कुछ अपडेट होने वाला है.
The new CEO of Twitter is amazing pic.twitter.com/yBqWFUDIQH
— Elon Musk (@elonmusk) February 15, 2023





















