
राज्य सभा चुनाव: निर्वाचन आयोग भारत द्वारा राज्य सभा मतदान के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. ऐस. करुणा राजू ऑबज़रबर नियुक्त
चंडीगढ़, 22 मार्चःनिर्वाचन आयोग भारत (ई.सी.आई.) ने 31 मार्च, 2022 को होने वाले राज्य सभा चुनाव के लिए डॉ. ऐस. करुणा राजू मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) पंजाब को आब्जर्वर नियुक्त किया है।
निर्वाचन आयोग भारत द्वारा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. राजू को संबोधित किये पत्र में कहा गया है, ‘आयोग ने जन प्रतिनिधित्व एक्ट, 1951 की धारा बी के अंतर्गत दीं शक्ति का प्रयोग करते हुये आपको उक्त मतदान के लिए अपना ऑबज़रवर नियुक्त करने का फ़ैसला किया है।’ नामांकन दस्तावेज़ों की पड़ताल, पोलिंग और वोटों की संख्या की प्रक्रिया के दौरान आपको मौजूद रहने की ज़रूरत है जिससे यह निरीक्षण किया जा सके कि आयोग के कानून और मौजूदा हिदायतों अनुसार निर्धारित प्रक्रियाओं की सख्ती से पालना की गई है।’ पत्र में आगे कहा गया है, कि यदि कोई उल्लंघन नज़र आता है, तो उसे तुरंत आयोग के ध्यान में लाया जाये।
ज़िक्रयोग्य है कि निर्वाचन आयोग भारत ने सी.ई.ओ. डॉ. राजू को मतदान पूरे होने के बाद रिपोर्ट पेश करने के लिए भी कहा है।




















