
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ी उपलब्धि
यूके संसद में इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग ऑनर अवार्ड’ से होंगे सम्मानित
चंडीगढ, 24 जनवरी (विश्ववार्ता): आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को “इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स ऑनर” अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सांसद राघव चड्ढा को यह सम्मान मिलने से पंजाब और देश का नाम रौशन हुआ है। राघव चड्ढा को सरकार, राजनीति, कानून और समाज श्रेणी के लिए उत्कृष्ट उपलब्धिकर्ता के रूप में चुना गया है, इसलिए वे यूके की संसद में पुरस्कार प्राप्त करेंगे। बता दें राघव चड्ढा को सरकार, राजनीति, कानून और समाज श्रेणी के लिए उत्कृष्ट उपलब्धि कर्ता के रूप में चुना गया। इंडिया यूके अचीवर ऑनर भारत के 75 में स्वतंत्रता वर्षगांठ के अवसर पर यूके में अध्ययन करने वाले युवा भारतीयों की शैक्षिक और व्यवसाय उपलब्धियों के सम्मान में मनाया जा रहा है।
बता दें कि चड्ढा ने प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (रुस्श्व) से पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लंदन में एक बुटीक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म की स्थापना की।























