
राजस्थान मे छोटे भाई की मौत की खबर सुनकर आये बडे भाई की भी हुई मौत
परिवार मे मचा हडकंप, हर तरफ चीख पुकार
जिसने भी सुना हर किसी की आंखे हुई नम
चंडीगढ, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) भाई भाई का रिश्ता भी बडा ही प्यार वालाा होता है, जैसा छोटा भाई बडे की फ्रिक करता है उसी प्रकार छोटा भी बडा को बेहद प्यार देता है। खबर आ रही है कि राजस्थान के बाड़मेर जिले के सिणधरी इलाके से जहां अपने छोटे भाई की मौत पर घर पहुंचे उसके बड़े भाई की भी मौत होने से पूरे परिवार मे हडकंप मच गया है हर तरफ चीख पुकार से इलाके मे शोक की लहर दौड गई है। घर से जब दोनों भाइयों की एक साथ अर्थियां उठीं तो वहां मौजूद एक शख्स की आंखें भीग गई. किसी के भी समझ में नहीं आ रहा था कि कैसे परिजनों का ढांढस बंधाया जाए. बाद में दोनों भाइयों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया.
जानकारी के अनुसार सुमेर सिंह (26) सूरत में काम करता था. सूरत में छत से गिरने से उसकी मौत हो गई थी। सुमेर सिंह का बड़ा भाई सोहन सिंह (28) जयपुर में रह रहा था. पिता की तबीयत का बहाना बनाकर परिवार ने उसे घर पर बुलाया. सुबह सोहन सिंह घर से 100 मीटर दूर टांके से पानी लेने गया तो वह टांके में ही गिर गया. घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग उसे ढूंढते हुए टांके पर पहुंचे. उसका शव टांके में पड़ा था. आसपास के लोगों और परिजनों ने शव को बाहर निकाला.























