
राजस्थान में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त
चंडीगढ, 28 जनवरी (विश्ववार्ता): इस समय की बड़ी खबर राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा से आ रही है, जहां राजस्थान के भरतपुर में सेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अधिकारियों को दी। जिसके बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि घटना के वक्त विमान में कितने लोग सवार थे और घटना की वजह क्या है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्लेन में कितने पायलट थे या फिर जान-माल का कितना नुकसान हुआ है।





















