
राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंचे
चंडीगढ़, 29 सितंबर (विश्ववार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर अनिश्चितताओं के बीच कांग्रेस नेतृत्व से मिलने दिल्ली पहुंच गए। इस दौरान वह राजस्थान के 102 विधायकों की भावनाओं के बारे में जानकारी दे सकते हैं। इस बीच, केरल यात्रा छोडक़र दिग्विजय सिंह और केसी वेणुगोपाल भी आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंच गए।
गहलोत ने राजस्थान के विवाद पर पहली बार बयान दिया है। इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत विधायक दानिश अबरार, चेतन डूडी ने किया।





















