राजधानी मे अगर होली अगर पर अगर मचाई हुड़दंग तो खैर नही
दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्व वार्ता) होली पर अगर राजधानी दिल्ली मे कही हुडदंग या नशे में गाड़ी चलाकर नियमों की उल्लंघना करते पाये गए तो खैर नही है। दिल्ली मे विभिन्न सडक़ों पर पीसीआर के साथ यातायात पुलिस के विशेष दल और स्थानीय पुलिस को तैनात किया जाएगा। होली और शब-ए-बारात दोनों पर्व बुधवार को हैं। शब-ए-बारात के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग अपने पूर्वजों की कब्रों पर और मस्जिदों में नमाज पढ़ते हैं। अधिकारियों ने बताया कि 7 और 8 मार्च की मध्यरात्रि को मनाए जाने वाले शब-ए-बारात के लिए पुलिस के अलावा सुरक्षाकर्मियों की 150 से अधिक टुकडिय़ों, यातायात पुलिस के 800 कर्मियों और स्थानीय पुलिस के 9,000 कर्मियों को तैनात किया जाएगा।