
राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को भेजा दो दिन के और रिमांड पर
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्व वार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीबीआई रिमांड को दो दिन और बढ़ा दिया है। सीबीआई ने अदालत से मनीष सिसोदिया को तीन और दिनों के लिए रिमांड पर देने की मांग की थी इससे पहले अदालत ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत पर 10 मार्च तक फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस पर 10 मार्च को दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी।
बतां दे कि CBI ने 26 फरवरी को सिसोदिया को 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। 27 फरवरी को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने CBI को सिसोदिया की 5 दिन की कस्टडी दी थी।























