
रवींद्र जडेजा की कप्तानी वाली चेन्नई किंग्स बडे स्कोर के बाद भी लखनऊ सुपर जायंट्स से हारी
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्ववार्ता) आईपीएल में 4 बार ट्रॉफी हासिल करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में 6 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने उथप्पा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट पर 210 रन बनाए और लखनऊ को जीत के लिए 211 का लक्ष्य दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 211 रन के मुश्किल लक्ष्य को 3 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.





















