
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया चंडीगढ़ में देश के पहले वायुसेना विरासत केंद्र का उद्घाटन
शहर के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा का कडा पहरा
चंडीगढ़, 8 मई (विश्ववार्ता) देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चंडीगढ़ मे वायुसेना के पहले विरासत केंद्र का उदघाटन किया। जानकारी के लिए बतां दे कि यह केंद्र सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में बनाया गया है। उदघाटन दौरान पंजाब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और सांसद किरण खेर भी मौजूद हैं। रक्षा मंत्री ने यहां स्थापित मिग 21 का जायजा लिया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रिबन काटकर भारतीय वायुसेना के पहले विरासत केंद्र का शुभारंभ किया। वे सुबह सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में बनाए गए वायुसेना के पहले विरासत केंद्र पहुंचे। रक्षामंत्री के चंडीगढ पहुंचने परचप्पे चप्पे पर सुरक्षा का कडा पहरा किया गया है।























