
यू.टी. प्रशासन द्वारा शहर मे 15 साल पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन इस तारिख से फेज वाइज हटाने के लिए प्रयास शुरू
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्व वार्ता) केंद्र और राज्य सरकारों, परिवहन निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के स्वामित्व वाले नौ लाख से अधिक वाहन, वाहन, जो 15 साल से पुराने हैं 1 अप्रैल से ऐसे सभी वाहन सडक़ों से हटा दिये जाएंगे वही यू.टी. प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को फेज वाइज हटाने का प्रयास शुरू कर दिया है और प्रशासन की तरफ से 15 वर्ष से अधिक पुराने सरकारी वाहनों का रजिस्ट्रेशन पहली अप्रैल से रद्द कर दिया जाएगा।
यू.टी. प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना के बाद फैसला लिया गया है कि 15 साल पूरे कर चुकी चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की बसें, नगर निगम से जुड़े वाहन सहित सभी सरकारी वाहनों की रजिस्ट्रेशन पहली अप्रैल से रद्द कर दी जाएगी।
बतां दे कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि और उनकी जगह नए वाहन आएंगे. सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक हालिया अधिसूचना के अनुसार, 1 अप्रैल से केंद्र और राज्य सरकारों के स्वामित्व वाले सभी वाहन जिनमें परिवहन निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के स्वामित्व वाली बसें शामिल हैं, जो 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं, उनका पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। गडकरी ने कहा था कि सरकार इथेनॉल, मेथनॉल, बायो-सीएनजी, बायो-एलएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए कई कदम उठा रही है।























