
यूपी योद्धा को 26-31 से बेंगलुरू बुल्स ने हराया
2 फरवरी, 2022, बेंगलुरु: पीकेएल की फ्रैंचाइज़ी यूपी योद्धा को आज बेंगलुरु बुल्स के हाथों 26-31 की शिकस्त का सामना करना पड़ा है। यूपी योद्धा अब 41 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। योद्धा के लिए प्रसिद्ध डिफेंस वॉल आज शानदार खेल दिखाया और हार के बावजूद अपनी टीम को 1 अंक अर्जित करवाने में सहायता की, वहीँ दूसरी ओर टीम के रेडिंग विभाग ने कमजोर खेल का प्रदर्शन किया । कैप्टन नितेश कुमार ने यूपी योद्धा के लिए महत्वपूर्ण छह अंक अर्जित किए एवं श्रीकांत जाधव एकमात्र अन्य खिलाड़ी थे जिन्होंने योद्धा के लिए छह अंक अर्जित किए। नितेश को अपने साथी रक्षकों सुमित और आशु सिंह से कुछ ज़रूरी साथ मिला जिन्होंने मैच में क्रमशः 4 और 3 अंक बटोरे। योद्धा एक अब अगला मुकाबला कल, यानी 2 फरवरी, 2022 को तीसरे स्थान पर मौजूद पटना पाइरेट्स से होगा । इस गेम का सीधा प्रसारण शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार पर किया जाएगा।





















