यूटी प्रशासन के आबकारी विभाग द्वारा आज हुई शहर के इतने शराब ठेकों की नीलामी
इस इलाके का ठेका सबसे महंगा बिका
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्व वार्ता) यूटी प्रशासन का आबकारी विभाग ने आज वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए शहर के 95 ठेकों की नीलामी की जिसमे आज कुल 43 77 ठेको की ही नीलामी हो सकी। इन ठेकों मे पलसोरा का ठेका सबसे महंगा 11.65 करोड़ में बिका। वहीं सेक्टर 61 का ठेका 9.55 करोड़ में बिका। सेक्टर 48 का ठेका 8.95 करोड़ में बिका।
धनास की ठेकों का रिजर्व प्राइस काफी ज्यादा रखा गया था। पिछले वर्ष यह ठेका 11.55 करोड़ रुपए में बिका था। पंजाब के साथ सटा होने के चलते इस ठेके का बिजनेस काफी चलता है और पड़ोसी राज्य से भी यहां लोग शराब खरीदने आते हैं। चंडीगढ़ में शराब का रेट पंजाब के मुकाबले कम होने के चलते यहां पर ज्यादा भीड़ रहती है। हालांकि रिजर्व प्राइस ज्यादा होने के चलते यह ठेका नहीं बिका।