
यूक्रेन के शहरों पर रूसी मिसाइलों से फिर हमले हुए तेज
चंडीगढ, 15 जनवरी (विश्ववार्ता) रूसी सेना ने यूक्रेन पर फिर से मिसाइलों की बौछार की। इस हमले में राजधानी कीव और दूसरे बड़े शहर खार्कीव की नागरिक सुविधाओं को खासतौर पर निशाना बनाया गया।। इन हमलों से कई शहरों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम ने जवाबी फायर कर कई मिसाइलों को आकाश में ही नष्ट करने की जानकारी दी है। पूर्वी यूक्रेन के शहरों में पूर्व की भांति लड़ाई जारी है। रूसी सेना अब बाखमुट पर कब्जे के लिए हमले कर रही है।





















