
यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर रूस का बड़ा हमला
70 से ज्यादा सैनिक मारे जाने की खबर
रूस की तरफ से अब बेहद बड़ा मिलिट्री काफिला भेजा गया
चंडीगढ़, 1 मार्च (विश्ववार्ता) रूस का यूक्रेन पर हमला लगातार 6वें दिन भी जारी है। रूस ने यूक्रेन पर हमले और भी तेज कर दिए हैं। खबरों के मुताबिक, यूक्रेन के ओख्तिरका शहर में रूसी सेना की ओर से जोरदार हमला किया गया है। इस हमले में यूक्रेन के सैन्य बेस को निशाना बनाया गया है, जिसमें 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों की मौत की खबर है।
रूसी सेना तेजी से कीव की तरफ बढ़ रही है. यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे के लिए रूस की तरफ से अब बेहद बड़ा मिलिट्री काफिला भेजा गया है. रूस का 64 किलोमीटर लंबा काफिला कीव की तरफ बढ़ रहा है.






















