
पंजाब के लुधियाना से जालंधर की तरफ आने-जाने वाले यात्रीगण यह खबर जरूर पढकर जायें
चंडीगढ, 12 जनवरी (विश्ववार्ता) 108 एंबुलेंस चालकों की ओर से अपनी मांगो को लेकर आज फिल्लौर लुधियाना लडोवाल टोल प्लाजा पर जाम लगाकर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। पूरे पंजाब से 108 एंबुलेंस यहां पर लगा कर अपना रोष प्रदर्शन किया जाना है। इसलिए अगर आप भी आज लुधियाना से जालंधर की तरफ या जालंधर से लुधियाना की तरफ आ जा रहे हैं तो आपको यह खबर जरूर पढकर जाना होगा। संतोख सिंह गिल ने बताया कि पंजाब सरकार से उनकी 9 तारीख को मीटिंग हुई थी जिसमें उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार को बताया था व 72 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों की और कोई भी ध्यान ना दिए जाने के चलते दिया गया अल्टीमेटम का समय समाप्त हो गया है व आज पूरे पंजाब में 108 एंबुलेंस की ओर से हड़ताल की गई है। कोई भी मरीज 108 एंबुलेंस का इंतजार ना करें क्योंकि आज हाईवे जाम करके अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।























