
मौसम एक बार फिर ले रहा है करवट: पंजाब-हरियाणा में आज बारिश के आसार
चंडीगढ, 24 जनवरी (विश्ववार्ता) उत्तर भारत मे एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है, पंजाब और हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि के साथ ठंड बढऩे की संभावना है। 26 जनवरी को भी मेघ जमकर बरेंगे। इससे एक बार फिर से सर्दी का दौर लौटेगा। मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी। दोनों राज्यों में रात के समय अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पंजाब के अमृतसर का न्यूनतम तापमान जहां 3 डिग्री सेल्सियस रहा तो हरियाणा के सोनीपत के जगदीशपुर में रात का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिन तक बारिश होगी।























