
मोहाली में दूसरे धमाके की खबर निकली अफवाह
नही हुआ कोई धमाका
चंडीगढ, 10 मई (विश्व वार्ता) कल मोहाली में इंटेलिजेंस विंग मुख्यालय में विस्फोट के बाद, कुछ मीडिया चैनलों ने आज एक और विस्फोट की सूचना दी। इन्हें मोहाली के पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अफवाह करार दिया है और इन रिपोर्टों का खंडन किया गया है।






















