
मोहाली के स्टेट ऑपरेशन सेल की बडी कार्रवाई: बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दो संदिग्ध को किया काबू
चंडीगढ, 19 जनवरी (विश्ववार्ता): पंजाब के मोहाली के स्टेट ऑपरेशन सेल ने बडी कार्रवाई करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दो संदिग्धों को मोहाली से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बीती देर रात की गई। मोहाली स्टेट ऑपरेशन सेल के मुताबिक, गिरफ्तार युवराज और निशान पंजाब के अमृतसर और तरनतारन के रहने वाले हैं। फिलहाल दोनों संदिग्धों पर यूएपीए लगाया गया है. उनकी पुलिस रिमांड ली जायेगी ताकि बब्बर खालसा इंटरनेशनल के क्या-क्या प्लान थे? उनके ऑपरेशन की पूरी जानकारी हासिल की जाए. वही पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन दोनों के निशाने पर पंजाब के कुछ हिंदू नेता थे जिन्हें टारगेट किलिंग करना था जिसके लिए बकायदा इन नेताओं की रेकी भी की गई थी।























