
मोहाली के लालडू मे अफीम के साथ दो आरोपी गिरफतार
चंडीगढ, 16 जनवरी (विश्ववार्ता): मोहाली के लालडू मे दप्पर टोल प्लाजा के पास आज पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए 4 किलो अफीम के साथ दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढे। आरोपियों की पहचान मौली जागरां चंडीगढ़ के हरदीप सिंह और राजस्थान के कृष गुज्जर उर्फ कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। पता चला है कि तलाशी के दौरान इनकी कार के डैशबोर्ड से अफीम मिली है। पुलिस इनसे ड्रग के सोर्स और सप्लाई की जानकारी जुटाने में लगी है।























