
मोहाली की जिला मजिस्ट्रेट ने जिले मे इस तारिख तक लाउड स्पीकर्स के इस्तेमाल पर लगाई पूर्ण पाबंदी
चंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता): पंजाब के मोहाली जिले की मजिस्ट्रेट अशिका जैन ने बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए, शांति व्यवस्था भंग होने, बुजुर्गों की सेहत, बीमार लोगों को होने वाली परेशानी और को देखते हुए जिले में धारा 144 के तहत 31 मार्च, 2023 तक पब्लिक मीटिंग्स, गैर-कानूनी रूप से जुटने और लाउड स्पीकर्स के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी है।
वहीं, आगे कहा गया है कि घरों और धार्मिक स्थलों में बिल्डिंग की हद में लाउड स्पीकर्स की आवाज रखी जाए। सिर्फ खास मौकों पर प्रबंधक संबंधित उप मंडल मजिस्ट्रेट द्वारा पंजाब इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत मंजूरी लेकर ही लाउड स्पीकर को ऊंचा चलाया जा सकता हैचंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज सुबह 11.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जाएगा। इस कांफ्रेंस के दौरान सी.एम. मान एक अहम मुद्दे पर विचार-विमर्श करेंगे।























