इस वक्त की बडी खबर
मोदी सरनेम मामले मे राहुल गांधी को लगा बडा झटका, सूरत कोर्ट ने अर्जी की खारिज
चंडीगढ़ 20 अप्रैल (विश्व वार्ता): इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मोदी सरनेम पर टिप्पणी करने के मामले में मिली सजा के खिलाफ वह कोर्ट गए थे। न्यायालय ने उनकी अर्जी खारिज कर दी है।सूरत कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 2019 में ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी पर मानहानि मामले में सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी।
मानहानि मामले में राहुल गांधी को सूरत सेशंस कोर्ट से राहत नहीं मिली है। अदालत ने राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी है। राहुल गांधी ने उनकी सजा पर रोक लगाने की मांग की थी।
बता दें कि सूरत की एक सत्र अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम’ वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। इसके चलते राहुल गांधी की संसद सदस्यता चली गई थी। अब सेशंस कोर्ट से भी राहुल गांधी को निराशा हाथ लगी है। राहुल गांधी अब राहत के लिए उच्च न्यायालय का रुख कर सकते हैं।