
जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन
मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं: राहुल गांधी
चंडीगढ़, 20 जनवरी (विश्व वार्ता) जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन है। कठुआ में यात्रा बारिश के बीच हो रही है।इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वह कहना चाहते हैं कि आप किसी भी धर्म जात के हो, बच्चे या बुजुर्ग हो आप इस देश के हैं।
उन्होंने कहा, ‘ मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। मेरे दिल में आपके लिए मोहब्बत है। अगले नौ दस दिन आपके दिल का दर्द जो दुख है, उसे बांटने आया हूं।’ नेकां नेता फारुक अब्दुल्ला, शिवसेना नेता संजय राउत, जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने यात्रा का अभिनंदन किया।























