
इस वक्त की बडी खबर
मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे दिल्ली , दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात
शराब घोटाला मामले मे दिल्ली सीएम कल होगे सीबीआई के सामने पेश
चंडीगढ़ 15 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की, उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है।
बता दें कि कल सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है. एजेंसी ने केजरीवाल को कल सुबह 11 बजे सीबीआई दफ्तर बुलाया है।उल्लेखनीय है कि इस मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ईडी की हिरासत में हैं. सीबीआई ने आठ घंटे की पूछताछ के बाद 26 फरवरी को उन्हें गिरफ्तार किया था।






















