मुख्यमंत्री ने खुरालगढ़ के नज़दीक दो हादसों में मारे गए श्रद्धालुओं की मौत पर दुख प्रकट किया
मृतकों के वारिसों को 2 लाख रुपए की एक्स-ग्रेशिया देने का ऐलान
सभी ज़ख्मियों को एक लाख रुपए दिए जाएंगे
चंडीगढ़, 23 अप्रैल: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को गढ़शंकर के नज़दीक खुरालगढ़ के नज़दीक बुधवार और गुरूवार को घटे दो दर्दनाक हादसों पर गहरा दुख प्रकट किया है, जिसमें 10 लागों की मौत हो गई और 20 ज़ख़्मी हो गए।
इन भयानक हादसों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने पीडि़त परिवारों के साथ हमदर्दी साझी करते हुए परमात्मा के समक्ष प्रार्थना की कि इस मुश्किल घड़ी में इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का बल प्रदान करें, और दिवंगत आत्माओं को शांति दें। इस दौरान भगवंत मान ने मुख्यमंत्री राहत फंड से मृतकों के वारिसों को 2-2 लाख और ज़खि़्मयों को 1 लाख रुपए देने का ऐलान किया। उन्होंने पहले ही जि़ला प्रशासन को सभी ज़खि़्मयों का मुफ़्त इलाज करने के निर्देश दिए दिए हैं।
—————–