मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्व वार्ता) : फोर्ब्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी गौतम अदाणी वैश्विक सूची में खिसककर 24वें स्थान पर आ गए हैं। अदाणी 24 जनवरी को दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति थे। उस समय उनकी दौलत 126 अरब डालर थी।
वर्तमान में अदाणी की संपत्ति 47.2 अरब डालर है और वह अंबानी के बाद दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं। 83.4 अरब डालर की संपत्ति के साथ 65 वर्षीय अंबानी अरबपतियों की सूची में नौंवें स्थान पर हैं। एचसीएल के शिव नादर ने 25.6 अरब डालर की संपत्ति के साथ देश के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अपने पास बरकरार रखा है।