
पंजाब के मुक्कुसर जिले के थाने से बडी खबर
मुंशी की गोली लगने से मौत, हादसे के बाद पुलिस विभाग मे मचा हडकंप
जांच में जुटे पुलिस अधिकारी
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता): पंजाब के मुक्तसर जिले के थाना लक्खेवाली से बडी खबर सामने आ रही है जहां पता चला है कि मुंशी की संदिग्ध हालातों में गोली चलने से मौके पर ही मौत हो गई है हादसे के बाद पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। सूचना पर आलाधिकारी भी थाने पहुंच गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करने में जुट गई हैं।
जानकारी अनुसार पता चला है कि तीर्थ सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। यह देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। आनन फानन इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही आलाधिकारी भी थाने पहुंच गए। जो घटना की जानकारी जुटाने में लगे हैं।























