
मार्च के पहले दिन ही महंगाई की पडी जोरदार मार
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी
चंडीगढ़ 1 मार्च (विश्व वार्ता) मार्च के पहले दिन ही मंहगाई ने जोरदार मार की है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 2119.50 रुपये होगी, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये होगी। बढ़ी हुई दरें एक मार्च से प्रभावी होंगी। घरेलू सिलेंडर के दाम 8 महीने बाद बढ़े हैं। इससे पहले कीमतें 6 जुलाई 2022 को बढ़ाई गई थीं।





















