
मार्च की इस तारिख से शुरू हो रहा है आईपीएल का धमाकेदार आगाज
दर्शकों के शोर से गूंजेगा स्टेडियम
चंडीगढ़, 26 फरवरी (विश्व वार्ता) मुंबई में 26 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज किया जाएगा. लीग का आखिरी मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा. इस बार मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों को अनुमति दे दी गई है. टूर्नामेंट की शुरुआत में करीब 40 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम आने की परमिशन होगी.





















