माणिक साहा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
चंडीगढ़, 8 मार्च (विश्व वार्ता)़त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद माणिक साहा को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया गया। इसी के साथ माणिक साहा ने लगातार दूसरी बार सीएम पद के रुप में कार्यकाल संभाल लिया है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
माणिक साहा ने सोमवार शाम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात कर त्रिपुरा में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। शपथ ग्रहण कार्यक्रम अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में आयोजित किया गया।