
मांगो को लेकर किसानों की पंजाब सीएम मान के साथ बैठक जारी
मांगे पूरी न हुई तो करेगें चंडीगढ कूच
पढिये किसानों की कौन कोैन सी है मांगे
चंडीगढ, 18 मई (विश्व वार्ता) अपनी मांगो को लेकर किसान संगठनों की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अहम बैठक जारी है। यह बैठक पंजाब भवन में हो रही है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर पंजाब सीएम से बातचीत फेल हुई तो फिर वह हर हाल में चंडीगढ़ कूच करेंगे।
यह है किसानों की मांगे
गेहूं की झाड़ कम होने की वजह से पंजाब सरकार 500 रुपए प्रति एकड़ बोनस दे।
चिप वाले बिजली मीटर लगाने का फैसला रद्द हो।
मक्की और मूंग को रूस्क्क पर खरीदने के बारे में नोटिफिकेशन जारी करो।
पंचायती जमीनों के नाम पर आबाद किसानों की जमीनें छीननी बंद करो।
केंद्रीय पूल से मिलने वाली बिजली को पहले की तरह बहाल करवाओ।
कर्जे के कारण किसानों के बैंकों के लगाए 22 हजार केस वापस लो। चुनावी वादे के मुताबिक किसानों का कर्जा माफ करो।
बासमती का भाव 4500 रुपए प्रति क्विंटल ऐलान कर नोटिफिकेशन जारी करो।
भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पंजाब के प्रतिनिधि की बहाली करवाओ।
धान लगाने के लिए 10 जून से किसानों को बिजली और नहरी पानी उपलब्ध करवाओ।
खेती मोटरों का लोड बढ़ाने के लिए फीस को 4800 से घटाकर 1200 किया जाए।
गन्ने की फसल का बकाया दाम में की गई 35 रुपए बढ़ोतरी के साथ तुरंत अदा करो।























