
महिला विश्व कप में भारत का जोरदार आगाज
पाकिस्तान को पहले मैच मे हराकर किया जीत का आगाज
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्व वार्ता) भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को वल्र्ड कप के पहले मैच में 107 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 244 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना ने 52 रन, दीप्ति शर्मा ने 40 रन, पूजा वस्त्रकर ने 67 रन और स्नेह राणा ने नाबाद 53 रन की पारी खेली थी।





















