महिला प्रीमियर लीग 2023 मे दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दी मात
चंडीगढ़, 21 मार्च (विश्व वार्ता) महिला प्रीमियर लीग के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया। उसने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में नौ ओवर में 110 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करेगी। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। मुंबई ने धारा गुज्जर की जगह पूजा वस्त्राकर को शामिल किया है। मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। दिल्ली ने नौ ओवर में एक विकेट पर 110 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया है। उसने 110 रन के लक्ष्य को नौ ओवर में ही हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग, एलिस कैप्सी और शेफाली वर्मा ने तूफानी पारी खेली। तीनों ने तेजी से रन बनाए। एलिस कैप्सी ने सर्वाधिक नाबाद 38 रन बनाए। उन्होंने 17 गेंद की पारी में सिर्फ एक चौका लगाया। कैप्सी के बल्ले से पांच लंबे-लंबे छक्के निकले। कप्तान मेग लैनिंग 22 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने चार चौके लगाए। शेफाली वर्मा ने 15 गेंद पर छह चौकों की मदद से 33 रन बनाए। लैनिंग और शेफाली ने एक-एक छक्का भी लगाया। मुंबई के लिए इकलौती सफलता हीली मैथ्यूज को मिली।